Wednesday, September 18, 2019

Practice Sheet अंतरिक्ष यात्री : राकेश शर्मा




   

Practice Sheet 

Subject –हिंदी                        Topic – अंतरिक्ष यात्री : राकेश शर्मा
Grade – V            Div : ______      Roll No : _______    Date : ___________           

Ø सही विकल्प चुनकर नीचे दिए गए रिक्‍त स्थानों की पूर्ति कीजिए :
१.     विश्व के पहले अंतरिक्ष-यात्री ......... हैं ।
क) राकेश शर्मा                    ग) कल्पना चावला
ख)        यूरी गागरिन                 घ) सुनीता विलियम्‍स

२.    ............ भारतीय मूल की महिला अंतरिक्ष-यात्री हैं ।
क) कल्पना चावला            ग) स्ट्रकोलॉफ़ 
ख) यूरी गागरिन            घ) मालिशेव

 ३. राकेश शर्मा का जन्‍म ......... राज्य में हुआ था ।
     क) दिल्ली                   ग) पंजाब
 ख) गुजरात                  घ)  हरियाणा

 ४. अंतरिक्ष-यात्रा से पहले राकेश शर्मा भारतीय .......... में 
    कार्यरत थे
क) जलसेना                    ग) वायुसेना
ख)        थलसेना                   घ) अंतरिक्ष विभाग

   ५. अंतरिक्ष-यात्रा पर जाने के लिए .......... की ज़रूरत पड़ती
      है।
क) अंतरिक्ष-यान             ग) हेलीकॉप्टर
ख)        पनडुब्बी                    घ) हवाई जहाज

     ६. अंतरिक्ष-यात्री अंतरिक्ष में जाने के लिए ........... पहनते
      हैं ।
क) धोती-कुर्ता                     ग) स्पोर्ट-शूट
ख)        पैंट-शर्ट                     घ) विशेष शूट 

   ७. अंतरिक्ष-यात्रियों को ........... दिया जाता है ।
क)  हवाई प्रशिक्षण                   ग) विशेष प्रशिक्षण
ख)सामान्‍य प्रशिक्षण              घ) कठिन प्रशिक्षण  

   ८. रूस का पुराना नाम ............. है ।
     क) मॉस्को                        ग) सोवियत संघ
     ख) सोयूज टी                     घ) चीन  
     
     ९. सोयूज टी-II ........... का नाम है ।
क)  अंतरिक्ष-स्टेशन             ग) अंतरिक्ष-यान
 ख)     अंतरिक्ष-यात्री              घ) अंतरिक्ष-विभाग 

१० . अंतरिक्ष सबसे अधिक समय बिताने वाले अंतरिक्ष-यात्री 
 ............. हैं 
क) कल्पना चावला               ग) राकेश शर्मा
ख)        सुनीता विलियम्स           घ) यूरी गागरिन






NOTES अंतरिक्ष यात्री : राकेश शर्मा



   
पाठ-७  अंतरिक्ष यात्री : राकेश शर्मा
            कठिन शब्द            अर्थ
१.    संमेलन                    संघ , सभा
२.    अनुशासन            नियमबद्‍ध
३.    परिश्रम                        मेहनत
४.    साझा                    मिला-जुला
५.    प्रशिक्षण             पेशे से संबंधित कोर्स , ट्रेनिंग

Ø अनेक शब्दों के लिए एक शब्द :
१.    अंतरिक्ष में भ्रमण करनेवाला - अंतरिक्षयात्री
२.    वह यान जिससे अंतरिक्ष में यात्रा की जाती है  - अंतरिक्षयान
३.    जो कार्य आसानी से हो सके   - संभव
४.    जो कार्य हो ना सके     -     असंभव
५.    जिसकी संख्या निश्‍चित ना हो - असंख्य

Ø रिक्‍त स्थानों की पूर्ति कीजिए :
१.     विश्‍व के पहले अंतरिक्ष यात्री सोवियत संघ के     
         यूरी गागरिन थे ।
२.    कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स भारतीय मूल  
की अंतरिक्ष-यात्री हैं ।
३.    राकेश शर्मा का जन्म पंजाब राज्य के पटियाला शहर
में हुआ था
४.    अंतरिक्ष-यात्रा से पहले राकेश शर्मा भारतीय वायुसेना
में कार्यरत थे ।

Ø एक वाक्‍य में उत्तर लिखिए :
प्रश्‍न १. अंतरिक्ष यात्रा के दौरान राकेश शर्मा के साथ उनके
      सहयोगी यात्री कौन-कौन थे ?                  
उत्तर १. अंतरिक्ष यात्रा के दौरान राकेश शर्मा के साथ वाई.
       वी. मालिशेव और फ्लाइट इंजीनियर  जी. एम.  
       स्ट्रकोलाऑफ़ गए थे ।
प्रश्‍न २. राकेश शर्मा किस तारीख को अंतरिक्ष में गए थे ?
   उत्तर २. राकेश शर्मा २ अप्रैल १९८४ को अंतरिक्ष में गएथे ।
   प्रश्‍न ३. अंतरिक्ष यात्रा से पहले राकेश शर्मा ने कितने वर्ष    
          का प्रशिक्षण लिया ?
   उत्तर ३. अंतरिक्ष यात्रा से पहले राकेश शर्मा ने दो वर्ष का   
          प्रशिक्षण लिया ।
   प्रश्‍न ४. अंतरिक्ष में लोग किस तरह रहते हैं ?
   उत्तर ४. गुरुत्वाकर्षण की कमी के कारण वहाँ लोग चल नहीं  
         सकते बल्कि एक जगह से दूसरी जगह उड़कर जाते हैं ।
     प्रश्‍न ५. वर्ष १९८२ में राकेश शर्मा को प्रशिक्षण के लिए कहाँ  
          भेजा गया ?
   उत्तर ५. वर्ष १९८२ में राकेश शर्मा को प्रशिक्षण के लिए सोवियत 
          संघ के कज़ाकिस्तान स्थित बैकानूर भेजा गया ।
   प्रश्‍न ६. भारतीय वायुसेना से सेवा निवृत्ति के बाद राकेश शर्मा किस              कंपनी में टेस्ट पायलट के रूप में नियुक्त हुए ?
   उत्तर ६. भारतीय वायुसेना से सेवा-निवृत्ति के बाद राकेश
          शर्मा हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL)  में  
          टेस्ट पायलट के रूप में नियुक्त हुए |

Ø प्रश्‍नों के उत्तर लिखिए :

प्रश्‍न १. राकेश शर्मा का संक्षिप्‍त जीवन-परिचय लिखिए ।
उत्तर १. राकेश शर्मा का जन्‍म पंजाब के एक मध्यम वर्गीय
      परिवार में हुआ था । ट्रेनिंग के पश्‍चात्‍ भारतीय वायु  
      सेना में पायलट बन गए । उसके बाद उन्‍हें सोवियत
      अंतरिक्ष अभियान में कार्य करने का मौका मिला ।
      वे विंग कमांडर बने । उन्‍हें अशोक चक्र और हीरो
      ऑफ़ सोवियत यूनियन पुरस्‍कारों से सम्मानित  
      किया गया ।
प्रश्‍न २. राकेश शर्मा किस प्रकार एक पायलट से अंतरिक्ष
       यात्री बने ?  
    उत्तर २. राकेश शर्मा वायु सेना में कार्य करते हुए स्क्‍वॉड्रन
           लीडर बने । फिर उन्‍हें प्रशिक्षण के लिए सोवियत
           संघ के कज़ाकिस्तान स्थित बैकानूर भेजा गया ।   
                        दो वर्षों के कठोर शारीरिक, मानसिक और
                       भावात्‍मक प्रशिक्षण लेने के बाद वे एक पायलट से
                        अंतरिक्ष-यात्री बन गए ।
    प्रश्‍न ३. राकेश शर्मा को अशोक-चक्र से सम्मानित क्‍यों
           किया गया ?
    उत्तर ३. स्क्‍वॉड्रन लीडर राकेश शर्मा ने अंतरिक्ष मिशन को
           सफ़लतापूर्वक पूरा किया । इसलिए भारत सरकार ने
           उन्हें एवं उनके दोनों सहयोगियों को अशोक-चक्र
           से सम्मानित किया । 
Ø शब्दों से नए वाक्य बनाइए :  ( गृहकार्य )
१.    राष्‍ट्रीय –
२.    सुरक्षा –
३.    प्रशिक्षण
४.    अनुसंधान-